दुमका, सितम्बर 28 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। बाबा बासुकीनाथ के दरबार में रविवार को भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के सचिव संजीव कुमार प्रसाद एवं झारखंड चुनाव आयोग सचिव देवदास दत्ता ने पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुरोहित कुंदन झा, सारंग बाबा सहित अन्य पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अतिथियों को संकल्प कराया। इसके बाद बाबा फौजदारीनाथ का दूध, दही, घी, गुड़, भांग, ईख के रस और गंगाजल सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों से पंचामृत स्नान कराया गया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद मंदिर प्रांगण में एसडीओ कौशल कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त के सचिव संजीव कुमार प्रसाद एवं झारखंड चुनाव आयोग सचिव देवदास दत्ता को बाबा बासुकीनाथ का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अतिथियों के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। ...