दुमका, सितम्बर 28 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को दुमका जिला कांग्रेस कमिटी ने जिला कांग्रेस भवन से समाहरणालय तक विशाल विरोध मार्च निकाला। यह भी पढ़ें- मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर दुमका में कांग्रेस का विरोध मार्चविरोध मार्च का नेतृत्व जुलूस का नेतृत्व जिलाध्यक्ष स्टीफन मरांडी ने किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। मौके पर वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा की दलाली कर रहे हैं, केंद्र सरकार के इशारे पर वोट चोरी और मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण में गड़बड़ी की जा रही है। कहा कि पूर्व चुनाव आयुक्तों के बयान और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांध...