दुमका, अक्टूबर 24 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री राहत योजना के तहत शनिवार को दुमका लोकसभा सांसद नलिन सोरेन द्वारा 19 गरीब और बीमार लाभुकों के बीच कुल 5 लाख 70 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए। इसमें शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन की अनुशंसा पर 7 लाभुकों को तथा सांसद नलिन सोरेन की अनुशंसा पर 12 लाभुकों को सहायता राशि दी गई। विभिन्न प्रखंडों से आए अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित लाभुकों को उनकी जरूरत के अनुसार अलग-अलग राशि के चेक प्रदान किए गए।आर्थिक सहायता मिलने से लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखी गई। यह राशि जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए दी गई है ताकि उन्हें आर्थिक तंगी के कारण इलाज में परेशानी न हो।मौके पर झामुमो कार्यकर्ता और कई लाभुकों के परिजन मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...