Dumka News: मिलेट मिशन के तहत मड़ुवा आवेदन में गड़बड़ी का आरोप, मुआवजा राशि में आधे हिस्से की हो रही मांग
दुमका, अक्टूबर 16 -- Dumka News: दुमका जिले के काठीकुंड प्रखंड में मिलेट मिशन के तहत मड़ुवा की खेती को लेकर आवेदन भरने की प्रक्रिया में कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि वास्तविक रूप से मड़ुवा की खेती करने वाले किसानों के साथ-साथ ऐसे लोगों के भी आवेदन भरे जा रहे हैं, जिन्होंने अपने खेतों में मड़ुवा की खेती नहीं की है। इतना ही नहीं, कुछ किसानों से योजना के तहत मिलने वाली राशि में आधे हिस्से की मांग किए जाने की शिकायत भी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के कदमा, पिपरा, बड़ा चापुड़िया और बिछियापहाड़ी पंचायतों में इस तरह की शिकायतें सामने आई हैं। अन्य पंचायतों में भी ऐसी गड़बड़ी होने की आशंका जताई जा रही है। आरोप है कि आवेदन भरने और जियो-टैगिंग के नाम पर कथित बिचौलिया किसानों से योजना की राशि में आधा हिस्सा देने की बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.