दुमका, सितम्बर 13 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।धार्मिक भावनाओं और आध्यात्मिक आस्था का सहारा लेकर महिलाओं को झांसे में लेकर ठगी करने वाले गिरोह को पुलिस अब तक ढुंढ नहीं पाई है।

घटनाएं और ठगी का तरीका पांच माह के अंदर दुमका शहर में ऐसी पांच घटनाएं घट चुकी है,पर पुलिस अपराधियों तक पहुंचना तो दूर गिरोह को चिह्नित तक नहीं कर पाई है। यह गिरोह दुमका शहर में सक्रिय है और योजनाबद्ध तरीके से महिलाओं को अपना निशाना बना रहा है। शुक्रवार को चार अपराधियों ने दिन-दहाड़े भागलपुर रोड निवासी ऊषा सिंघानियां नाम की एक मारवाड़ी महिला से होली चाइल्ड स्कूल के सामने उनके बेटे की मौत का भय दिखाकर 10 लाख रुपए के जेवरातों और मोबाइल गायब कर दिया। महिला बदहवाश होकर नगर थाना पहुंची और पुलिस से गहने ठगी करने की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना ...