दुमका, सितम्बर 22 -- Dumka News: दुमका। मारपीट के पुराने मामले में नगर थाना की पुलिस ने सोमवार को खिजुरिया के सोनू खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मारपीट की यह घटना 2015 में हुई थी। इस केस में सोनू खान को नामजद आरोपी बनाया गया था। आरोपी ने कोर्ट से जमानत नहीं ली थी। जमानत नहीं लेने की वजह से कोर्ट से आरोपी के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद नगर थाना की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...