Dumka News: माय भारत केंद्र दुमका द्वारा रक्तदान शिविर एवं वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित
दुमका, अक्टूबर 1 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माय भारत केंद्र द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में माय भारत केंद्र दुमका द्वारा दुमका ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में जिला युवा अधिकारी सौरभ जैन ने सर्वप्रथम रक्तदान कर युवाओं को समाजसेवा एवं रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इसके बाद माय भारत के स्वयंसेवकों अस्मित कुमार, नरेंद्र मरांडी, विशाल एवं नियम घोष ने रक्तदान किया। इस अवसर पर युवाओं ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों एवं सफाई मित्रों का किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.