दुमका, जुलाई 26 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों ताड़ के पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और उनकी अवैध तस्करी का मामला गंभीर रूप लेता जा रहा है। विभिन्न गांवों तथा सड़क किनारे वर्षों पुराने ताड़ के पेड़ों को रात के अंधेरे में काटकर बाहर भेजे जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इस कारण क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को लेकर ग्रामीणों और प्रकृति प्रेमियों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि ताड़ के पेड़ केवल हरित आवरण बढ़ाने में ही महत्वपूर्ण भूमिका नहीं निभाते, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैव विविधता और वन्य जीवों के संरक्षण के लिए भी बेहद उपयोगी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...