Dumka News: मानदेय भुगतान की मांग को लेकर उपायुक्त से मिले स्वास्थ्य कर्मी
दुमका, जुलाई 25 -- Dumka News: काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत संविदा और लेखा वर्ग के स्वास्थ्य कर्मियों को फरवरी माह से मानदेय और अन्य वित्तीय लाभ नहीं मिलने के कारण उनमें भारी आक्रोश है। कर्मियों का आरोप है कि काठीकुंड प्रखंड लेखा प्रबंधक सुजीत हांसदा की लापरवाही के कारण बार-बार भुगतान अटक रहा है। कर्मियों ने प्रशासन से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसी को लेकर शुक्रवार को काठीकुंड के सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने मानदेय भुगतान में हो रही देरी के संबंध में उपायुक्त से जनता दरबार में मुलाकात की। कर्मियों ने उपायुक्त को बताया कि प्रखंड लेखा प्रबंधक और तकनीकी कर्मियों की गलतियों के कारण लेन-देन में बार-बार बिल अस्वीकृत हो जा रहा है। शिकायत सुनने के बाद उपायुक्त ने तुरंत सिविल सर्जन को दूरभाष पर निर्देश दिया कि ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.