दुमका, अगस्त 31 -- Dumka News: मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के हारो रायडीह पंचायत के पलासी गांव निवासी चांदमुनी बास्की एक मसीहा के इंतजार में है, जिससे कोई अपने नौ वर्षीय बेटी प्रियंका सोरेन का इलाज कराने के लिए मददगार बने। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इलाज की व्यवस्था करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में विधवा चांदमुनी बास्की ने बताया कि मेरी पुत्री प्रियंका सोरेन की जन्म के बाद चार महीना के उम्र से उसका सिर अस्वाभाविक रूप से बढ़ने लगा। तब तो उतना समझ में नहीं आया, सोचा उम्र बढ़ने के साथ साथ ठीक हो जाएगा। इसी बीच 2020 में मेरे पति सुनील सोरेन की मौत भी बीमारी से हो गई। जिससे में बेसहारा हो गई। मेरे तीन बेटी मंजू सोरेन उम्र 16,अंजू सोरेन उम्र 13 एवं छोटी बेटी प्रियंका 9 वर्ष की है। तीनों पत्नी के परवरिश के लिए मै मजदूरी ...