दुमका, नवम्बर 20 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। खाना में दाल-सब्जी नहीं मिलने पर उपजे विवाद में पिता ने अपने ही 29 वर्षीय छोटे बेटे महेश मांझी की कुदाल से कई वार कर हत्या कर दिया। घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र के सिलठा गांव की गुरुवार सुबह की है। घटना के बाद परिजन शव का चुपचाप अंतिम संस्कार करने के फिराक में था। इस बीच पुलिस को जैसे घटना की जानकारी मिली, पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू की। पुलिस के पहुंचने के बाद मामले की खुलासा हुई। पुलिस ने पिता द्वारा घटना में प्रयुक्त किए गए कुदाल को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मौके से शव को अपने कब्जे में लेते हुए दुमका में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस ने पिता, मां और मृतक के बड़े भाई को हिरासत में लिया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें-...