दुमका, अक्टूबर 16 -- महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता Dumka News: एसपी महिला कॉलेज दुमका में गुरुवार को महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में खुद को कमजोर नहीं समझें। पुलिस उनकी सहायता के लिए 24 घंटे तत्पर है। किसी तरह की परेशानी या असुरक्षा महसूस होने पर डायल 112 के माध्यम से पुलिस की मदद लें। उन्होंने बालिका सुरक्षा पर विचार रखते हुए कहा कि छात्राएं अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहें। खतरा केवल अनजान लोगों से ही नहीं, बल्कि कई बार परिचित लोगों से भी हो सकता है। सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर बढ़ाने की होड़ में अनजान लोगों को जोड़ने से बचें। डीपफेक जैसी तकनीक का दुरुपयोग कर किसी की तस्वीर और वीडियो का ...