दुमका, अक्टूबर 16 -- Dumka News: महाषष्ठी तिथि को लेकर शुक्रवार से मंदिरों के पट खुल गए और आद्याशक्ति महामाया मां दुर्गा की पूजा का शुभारंभ हो गया। मंदिरों में मां की प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। मंदिरों की साज-सज्जा और आलोक-सज्जा समेत अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। शाम में मां का बेल वरण किया गया।बेल निमंत्रण को लेकर ढाक, घंटा-ध्वनि के साथ श्रद्धालु बेल वृक्ष के पास पहुंचे और विशेष पूजा का आयोजन कर माता को निमंत्रण दिया। बेल वृक्ष के नीचे दीप, नैवेद्य आदि से माता की पूजा-अर्चना की गई। बेल निमंत्रण को बेल वरण भी कहा जाता है। वहीं दुर्गा पूजा को लेकर पूरे इलाके में उत्सवी माहौल है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: दुर्गाबाड़ी में बेलवरण के साथ हुआ मां का आह्वान पूजा के उमंग से लोग सराबोर हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: ढोल-नगाड़ों...