Dumka News: मसानजोर डैम का जलस्तर अभी डेंजर लेवल से है नीचे
दुमका, सितम्बर 16 -- Dumka News: जिले में लगातार हो रही कमोवेश बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। धान की फसल के लिए अब तक पानी की कोई कमी नहीं हुई है। सब्जी उत्पादन में भी किसी तरह की परेशानी नहीं है। विभिन्न जल स्रोतों में भी पानी का ठहराव बना हुआ है। इधर मसानजोर डैम के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को डैम का जलस्तर 387.20 फीट रिकॉर्ड किया गया, जबकि सोमवार को यह 387.10 फीट था। एक दिन में महज 10 पॉइंट की बढ़ोतरी हुई है। डैम का जलस्तर अभी डेंजर लेवल से काफी नीचे है। मयूराक्षी मुख्य नदी में खोली गई फ्लड गेट को बंद कर दिया गया है। वहीं मयूराक्षी बायां तट नहर से महज 100 क्यूसेक सिंचाई पानी छोड़ा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष डैम का जलस्तर काफी कम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.