दुमका, अगस्त 31 -- Dumka News: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत सोमवार को मसलिया प्रखंड सभागार एवं अंचल सभागार में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।कठलिया एवं आमगाछी पंचायतों के मतदाताओं के अन-मैपिंग एवं विसंगतियों की सुनवाई की गई। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी अजफर हसनैन एवं अंचलाधिकारी रंजन यादव सहित प्रखंड एवं अंचल के कर्मी उपस्थित थे। अंचल सभागार में आमगाछी पंचायत के बूथ संख्या 282 में कुल 139 अन-मैपिंग मतदाताओं में से 112 मतदाता अपने दस्तावेजों के साथ उपस्थित हुए। वहीं प्रखंड सभागार में कठलिया पंचायत के बूथ संख्या 192 धरमपुर के 66 अन-मैपिंग एवं 185 विसंगति, बूथ संख्या 193 कठलिया पूर्वी में 20 अन-मैपिंग, 197 विसंगति और बूथ संख्या 194 कठलिया पश्चिमी में 26 अन-मैपिंग एवं 90 विसंगतियों के दस्तावेजों की जांच की गई।शिविर में प्राप्त सभी...