दुमका, अगस्त 19 -- Dumka News: मसलिया, प्रतिनिधि। कृषि निदेशालय झारखंड रांची आदेश के आलोक में मसलिया प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी के रूप में बीडीओ अजफर हसनैन के समक्ष मानिक कुमार चंद्र ने योगदान दिया। इस अवसर पर बीडीओ ने बताया कि कई वर्षों से प्रखंड कृषि पदाधिकारी का पद प्रभार में चल रहा था। नए प्रखंड कृषि पदाधिकारी के योगदान से प्रखंड क्षेत्र के किसान लाभान्वित होंगे। उन्होंने आगे नए प्रखंड कृषि पदाधिकारी मानिक कुमार चंद्र को कहा कि आप ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करें। जिससे यहां के किसानों को समुचित लाभ मिल सके। विदित हो कि मानिक कुमार चन्द्र वर्ष 2020 में मसलिया में जनसेवक के रूप में कार्यरत थे। जो 2023 को स्थानांतरित होकर जरमुंडी प्रखंड में जनसेवक के पद में योगदान दिए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान...