दुमका, अगस्त 21 -- Dumka News: मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के काठलिया पंचायत अंतर्गत सीतासाल गांव में गुरुवार रात एक मिट्टी के घर गिर जाने से गृहस्वामी छत्तीस हेंब्रम का लगभग एक लाख चालीस हजार रुपया का आर्थिक क्षति होने का अनुमान है। इस संबंध में छत्तीस हेंब्रम ने बीडीओ अजफर हसनैन को एक आवेदन देकर मुआवजा की गुहार लगाया है। इस संबंध बीडीओ को दिए गए आवेदन के अनुसार कई दिन से हो रही लगातार वारिश के कारण गुरुवार रात्रि करीब एक बजे पूरा घर भरभरा कर गिर गया। ईश्वर की कृपा से गुरुवार को उस घर के बगल में एक छोटा सा घर में सोया हुआ था। जैसे ही बड़ा वाला घर आवाज के साथ गिरा तो छत्तीस हेंब्रम का नीद टूट गया। घर से निकल कर देखा कि पूरा घर के चारों दीवाल धस कर छप्पड़ सहित जमीन पर आ गया है। घर के बगल में सुअर के घर के ऊपर मिट्टी के दीवाल गि...