दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: मसलिया मुख्यालय सहित रांगा गांव कालिपूजा को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। काली पूजा को लेकर मसलिया एवं रांगा गांव में उत्सवी माहौल है। मूर्तिकार काली माता की मूर्ति को अंतिम रूप देने में लगे हुए है। सार्वजनिन काली पूजा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मसलिया ब्लॉक चौक में बड़ी धूमधाम के साथ पूजा अर्चना की जा रही है। यह पूजा करीब बीस वर्ष पुराना है। माता काली की पूजा को लेकर सर्वजनिन पूजा समिति द्वारा मसलिया ब्लॉक चौक के समीप कई दिन से पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। रविवार सुबह तक पंडाल निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा। यह भी पढ़ें- Pakur News: दीपावली व काली पूजा को लेकर प्रतिमा निर्माण व पूजा पंडाल निर्माण कार्य अंतिम चरण पर माता काली की पूजा रविवार देर रात को होगा। काली पूजा को लेकर मसलिया ब्ल...