Dumka News: मसलिया के पलासी गांव के एक कुएं में डूबने से बुजुर्ग की मौत, पोस्टमार्टम कराने से इनकार
दुमका, अक्टूबर 4 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के नयाडीह पंचायत अंतर्गत पालसी गांव निवासी (76 वर्षीय) सोमेश हांसदा की शनिवार शाम को कुएं में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक गांव के ही एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। वहां से लौटने के बाद शाम करीब साढ़े सात बजे शराब के नशे में अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान वे रास्ता भटककर गांव के समीप स्थित एक कुएं के पास पहुंच गए और संतुलन खोकर कुएं में गिर गए।
घटना की जानकारी बताया जाता है कि पीछे से आ रहे एक व्यक्ति को कुएं में कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी, लेकिन पास जाकर देखने पर उसे कुछ दिखाई नहीं दिया। उसने घर जाकर ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीण टॉर्च लेकर कुएं के पास पहुंचे, लेकिन अंधेरे के कारण कुछ पता नहीं चल सका।
शव की बरामदगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.