दुमका, अक्टूबर 16 -- Dumka News: मसलिया , प्रतिनिधि। बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत पीएम श्री कस्तूरवा गांधी आवासीय विद्यालय मसलिया में चयनित छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण देकर सभी प्रतिभागी छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस संबंध में वार्डेन मिठू नंदी ने बताया कि परियोजना निर्देशक,झारखंड महिला विकास समिति रांची के निर्देश के आलोक में जिला समाज कल्याण दुमका के तत्वाधान में विद्यालय के चयनित पचास छात्राओं को 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि प्रशिक्षक शैलेंद्र कुमार द्वारा वार्डन सह शिक्षिका एवं नामित महिला पर्यवेक्षिका तथा सीथ्री संस्था के प्रतिनिधि के तकनीकी समन्वय से प्रशिक्षण का संचालन किया गया।प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा से संबंधित आवश्यक प्र...