दुमका, अगस्त 24 -- Dumka News: मसलिया प्रखंड के शैक्षणिक क्षेत्र अंतर्गत चार विद्यालयों में पठन पाठन व मध्याह्न भोजन में लचर व्यवस्था सामने उजागर हुई। इसको लेकर पोषक क्षेत्र के अभिभावकों ने विद्यालय के सचिव व शिक्षा विभाग के प्रति कड़ा विरोध जताया है।

विद्यालय प्रबंधन समिति का आरोप ताजा मामला उत्क्रमित मध्य विद्यालय केंदुआटांड़ का है जहां विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मटरू चौड़े, पूर्व विद्यालय अध्यक्ष मकु चौड़े समेत दर्जनों अभिभावकों ने विद्यालय के सचिव पर गुणवत्ता हीन मध्याह्न भोजन परोसने, बच्चों से राशन का सामान ढुलवाने, विद्यालय के अध्यक्ष के साथ तालमेल नहीं बैठाने जैसे आरोप लगाते हुए विद्यालय सचिव का स्थानांतरण करने का मांग किया। वहीं लंबे समय से भोजन बनाने वाले रसोईया को भी हटाने की मांग की।

भोजन की गुणवत्ता का हाल अध्यक्ष मटरू ने...