Dumka News: मलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत चलाया गया मलेरिया मास सर्वे कार्यक्रम
दुमका, अगस्त 7 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के निझोर गांव में गुरुवार को मलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत मलेरिया मास सर्वे कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर पहुंचकर लोगों की जांच की। सर्वे के दौरान कुल 34 लोगों का आरडीके (रैपिड डायग्नोस्टिक किट) परीक्षण एवं रक्त पट (ब्लड स्लाइड) संग्रह किया गया। यह कार्य वीबीडी सुपरवाइजर जादव चंद्र झा एवं एमपीडब्ल्यू लतीफ अंसारी द्वारा किया गया। जांच के बाद सभी 34 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने, घर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा बुखार होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की सलाह दी। सर्वे के उपरांत उत्क्रमित मध्य विद्यालय निझोर में विद्यालय जागरूकता कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.