Dumka News: मयूराक्षी नदी में डूबने से युवक लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग
दुमका, अक्टूबर 25 -- Dumka News: दलाही,प्रतिनिधि। टोंगरा थाना क्षेत्र के मसांजोर डैम के पास मयूराक्षी नदी में डूबे 35 वर्षीय युवक मिथुन सोरेन की तलाश दूसरे दिन रविवार को भी जारी रही। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे से लापता युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना को 24 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे सिंगारी गांव में मातम पसरा हुआ है। फुटबॉल मैच देखकर लौट रहा था
नदी पार करते समय लापता हुआ युवक जानकारी के अनुसार सिंगारी गांव निवासी मिथुन सोरेन अपने दोस्तों के साथ शनिवार को बांदरकोदा की तरफ फुटबॉल खेल देखने गया था। मैच देखकर लौटने के दौरान वह मयूराक्षी नदी पार कर रहा था। इसी दौरान नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी हुई और वह तेज धारा की चपेट में आकर बह गया। उसके साथ रहे दोस्तों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.