दुमका, जुलाई 5 -- Dumka News: रानेश्वर, प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्र पर इन दिनों गणना प्रपत्र का वितरण किया जा रहा है। बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाईजर के द्वारा गणना प्रपत्र वितरण की जा रही है। शनिवार को सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने दर्जनों मतदान केंद्र का भ्रमन कर गणना प्रपत्र वितरण का जायजा लिया। बीडीओ ने गणना प्रपत्र वितरण का समीक्षा भी किया। इस दौरान मतदान केंद्र संख्या 219 के बीएलओ सरस्वती साहनी द्वारा महज 105 की संख्या में गणना प्रपत्र वितरण पाया गया। जबकि कार्यालय से उसे 600 की संख्या में गणना प्रपत्र उपलब्ध करा द गई है। इसी प्रकार मतदान केंद्र संख्या 220 के बीएलओ की कार्य समीक्षा में महज 99 गणना प्रपत्र वितरण पाया गया, जो निराशाजनक था। यह भी पढ़ें- Kodarma News: लीड: एसआईआर के काम में पारदर...