दुमका, अगस्त 26 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत अन-मैप्ड मतदाताओं के दस्तावेज की जांच एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने के लिए मंगलवार को जामा प्रखंड कार्यालय परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ विवेक किशोर, अपर समाहर्ता सुनिता किस्कू, कार्यपालक दंडाधिकारी अभिषेक कुमार की मौजूदगी में मतदान केंद्र संख्या 155,157,158, 200 से 205 तक, 235,236, 238 एवं 239 से संबधित कुल 450 मतदाताओं के दावें एवं आपत्तियों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान 107 मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दावा आपत्ति एवं संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। जिन मतदाताओं के दस्तावेजों में किसी प्रकार की कमी पाई गई, उन्हें आवश्यक कागजात उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Pakur News: जिला निर्वाचन पदाधिक...