Dumka News: मच्छर भगाने का स्प्रे बनाकर दूसरे के लिए बने प्रेरणास्रोत
दुमका, अक्टूबर 10 -- स्थानीय संसाधनों से विद्यार्थियों के अभिनव प्रयोग Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, फिटकोरिया (काठीकुंड) के विद्यार्थियों ने स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर दो अभिनव प्रयोग किए हैं। पहले प्रयोग में मक्के के तने से गुड़ जैसा वैकल्पिक उत्पाद तैयार करने का प्रयास किया गया, जबकि दूसरे प्रयोग में नीम, तुलसी और लेमनग्रास जैसी प्राकृतिक सामग्रियों से मच्छर भगाने वाला स्प्रे बनाकर एकलव्य के विद्यार्थी दूसरे के लिए प्रेरणश्रोत बने। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोरंजन केवट के मार्गदर्शन में किए गए इन प्रयोगों का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और पारंपरिक ज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना है। जिला कल्याण पदाधिकारी गौतम मोदी ने बताया कि स्थानीय संसाधनों के उपयोग से विद्यार्थियों की यह पहल स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.