Dumka News: मंदिर के विकास को लेकर पूजा समिति के सदस्यों से की चर्चा, दिया आश्वासन
दुमका, अक्टूबर 21 -- Dumka News: जामा। जामा विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. लुईस मरांडी सोमवार को बारा पलासी स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने संध्या आरती में भाग लेकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। संध्या आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। मंदिर पहुंचने पर विधायक ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, बारा पलासी के सदस्यों ने मंदिर के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विधायक के साथ चर्चा की। समिति की ओर से मंदिर के विकास की आवश्यकता से उन्हें अवगत कराया गया। इस पर विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने मंदिर के विकास के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। विधायक के मंदिर पहुंचने और संध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.