दुमका, अगस्त 6 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं, शिक्षकों की उपस्थिति, आधार कार्ड निर्माण, मध्यान्ह भोजन, विद्यालय भवनों की स्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: बोरियो आरके प्लस टू उच्च विद्यालय में गुरु गोष्ठी आयोजितशिक्षकों की उपस्थिति की समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने सर्वप्रथम जिले के सभी विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि अगस्त माह में जिन शिक्षकों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं पाई जाएगी, उनके वेतन भुगतान पर रोक लगाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को विद्या...