Dumka News: भादो पूर्णिमा पर 90 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
दुमका, सितम्बर 27 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। भादो पूर्णिमा के पावन अवसर पर शनिवार को बाबा बासुकीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक भादो पूर्णिमा के पावन अवसर पर शनिवार को बाबा बासुकीनाथ धाम में कुल 90,000 श्रद्धालुओं ने बाबा बासुकीनाथ का दर्शन कर जलार्पण किया। इस दौरान मौसम भी शिव भक्तों पर मेहरबान रहा। रुक-रुक कर हो रही बारिश ने उमस भरी गर्मी से भक्तों को राहत पहुंचाई। श्रद्धालुओं को सुलभ, सुगम एवं सुरक्षित दर्शन कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखी। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भादो पूर्णिमा पर बटेश्वरनाथ पर 60 हजार श्रद्धालुओं ने चढ़ाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.