दुमका, सितम्बर 28 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। जामा विधानसभा क्षेत्र के नाचनगड़िया पंचायत स्थित बूथ संख्या 233 पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक रूप से श्रवण किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता रामकृष्ण हेंब्रम विशेष रूप से उपस्थित रहे। मन की बात के बाद रामकृष्ण हेंब्रम ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- पीएम की प्र...