दुमका, अक्टूबर 25 -- Dumka News: जामा। जामा विधानसभा क्षेत्र के नाचनगड़िया पंचायत अंतर्गत बूथ संख्या 233 पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर भाजपा नेता रामकृष्ण हेंब्रम विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद रामकृष्ण हेंब्रम ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का उद्देश्य है। इसके लिए जरूरी है कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी मिले और वे इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों को केंद्र सरकार की योजन...