दुमका, सितम्बर 26 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित दुमका जिला के सभी संगठनात्मक मंडलों में श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। दुमका जिला मुख्यालय में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा दुमका जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल ने किया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचार के माध्यम से भारत के विकास का मा...