दुमका, जुलाई 24 -- Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि।प्रखंड अंतर्गत भतूरिया बी पंचायत के भतूरिया गांव में आंगनबाड़ी सहायिका के चयन को लेकर गुरुवार को आयोजित आमसभा में उस समय नया मोड़ आ गया, जब पदस्थापित सहायिका सुमित्रा देवी ने आमसभा को स्थगित करने के संबंध में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आशुतोष कुमार राय को आवेदन सौंपा। आवेदन पर विचार करते हुए आमसभा में उपस्थित सदस्यों के बीच सर्वसम्मति से सुमित्रा देवी को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के लिए एक माह का समय देने का निर्णय लिया गया। आमसभा में स्पष्ट रूप से निर्णय लिया गया कि निर्धारित एक माह की समय सीमा के अंदर सुमित्रा देवी द्वारा अपना शैक्षणिक प्रमाण पत्र संबंधित पदाधिकारी अथवा आमसभा के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। यदि निर्धारित अवधि के भीतर शैक्षणिक प्रमाण पत्र जमा नहीं किया जाता है...