Dumka News: ब्राउन शुगर बिक्री करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार
दुमका, नवम्बर 3 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। ब्राउन शुगर की बिक्री करने के आरोप में नगर थाना की पुलिस ने फरार आरोपी टीपू सुल्तान को पुलिस ने लखीकुंडी मुहल्ले से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार अगस्त 2026 में नगर थाना में कई युवकों के खिलाफ ब्राउन शुगर की बिक्री करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में पुलिस ने लखीकुंडी स्थित आईटीआई के समीप एक घर में छापेमारी की थी। इस दौरान घर से ब्राउन शुगर बरामद की गई थी। मौके से पुलिस ने रॉबर्ट मुर्मू नाम के युवक को गिरफ्तार किया था, जिसे बाद में जेल भेज दिया गया। मामले के अनुसंधानकर्ता एसआई उदित कुमार बेदिया ने बताया कि जांच के दौरान ब्राउन शुगर के कारोबार में लखीकुंडी के टीपू सुल्तान की भी संलिप्तता पाई गई थी। आरोपी फरार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.