दुमका, अगस्त 31 -- Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि। बौडिया जन जान सेवा फाउंडेशन की ओर से क्षेत्र के लोगों की सुविधा और जरूरतमंद मरीजों की मदद के उद्देश्य से एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। इस सेवा के शुरू होने से नोनीहाट एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

सेवा का उद्देश्य फाउंडेशन के अध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि एंबुलेंस सेवा को क्षेत्र के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है। किसी भी व्यक्ति के सामने अचानक स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति उत्पन्न होने पर मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि बौडिया जन जान सेवा फाउंडेशन से जु...