दुमका, सितम्बर 29 -- Dumka News: पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के सिंघारसी के पास सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बासमती गांव निवासी सरिता देवी के रूप में हुई है। घायल पति लोखाई पाल का इलाज दुमका सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटनास्थल की जानकारी घायल लोखाई पाल ने बताया कि सोमवार की शाम वह अपनी पत्नी के साथ सिंघारसी में एक रिश्तेदार से मिलने के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सिंघारसी के पास एक बोलेरो ने दूसरी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दूसरी बाइक अनियंत्रित होकर छिटक गई और उनकी बाइक से आकर टकरा गई।

घायलों का इलाज इस दौरान दोनों बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के ब...