दुमका, जुलाई 8 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के दलाही पंचायत अंतर्गत बेड़ियाबाद आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका पद के चयन को लेकर रा.म.वि. भवन में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी रंजन कुमार यादव ने की। पोषक क्षेत्र की 5 अभ्यर्थियों ने अपने शैक्षणिक कागजात चयन समिति को सौंपे। सर्वाधिक 26 अंक शैक्षणिक योग्यता में मिलने के कारण ऋतु मरांडी पति प्रवीण मुर्मू का सर्वसम्मति से सहायिका पद पर चयन किया गया। इस दौरान महिला पर्यवेक्षिका रेखा देवी, मुखिया जगदीश टुडू, एएनएम पुष्पा कुमारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...