Dumka News: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
दुमका, अगस्त 24 -- Dumka News: प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सोमवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। छात्राओं को आरटीआई एवं एसटीआई के कारण, लक्षण, बचाव और समय पर उचित स्वास्थ्य सेवा व परामर्श लेने के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर विशेष चर्चा की गई। छात्राओं को माहवारी के दौरान साफ-सफाई बनाए रखने और पौष्टिक व संतुलित आहार के महत्व के बारे में बताया गया। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बिना संकोच स्वास्थ्य कर्मी से साझा करने के लिए प्रेरित किया गया。 यह भी पढ़ें- बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.