दुमका, अक्टूबर 14 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा थाना क्षेत्र के धनबे गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला सलूजा देवी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि उनकी बहू शबनम देवी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से उनकी पिटाई कर दी। मारपीट में बुजुर्ग महिला का बायां पैर टूट गया। बीच-बचाव करने पहुंचे नाती के साथ भी गाली-गलौज करने का आरोप है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संदर्भ में पौड़ेयाहाट थाना क्षेत्र के कस्तूरी गांव निवासी संजय यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी नानी सलूजा देवी हंसडीहा के धनबे गांव में रहती हैं। आठ अक्तूबर की सुबह उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलने पर वह हंसडीहा पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। आरोप है कि इस दौरान शबनम देवी ने उनके साथ भी गाली-गलौज क...