Dumka News: बीडीओ ने जेई, पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक के साथ की समीक्षा बैठक
दुमका, जुलाई 19 -- Dumka News: रानेश्वर। प्रतिनिधि प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में शनिवार को जेई,पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने किया। बैठक में 15 वित्त आयोग से प्राप्त राशि की समीक्षा की गई। साथ ही लिए गए योजना कार्य को तेजी से सम्पन्न कराने का सख्त निर्देश दिया गया। पाटजोर, सुखजोड़ा,पाथरा,रंगालिया,विलकांदी एवं बांसकुली पंचायत में व्यय प्रतिशत अपेक्षा से कम पायी गई। इन पंचायत के सचिव को शीघ्र व्यय प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावे वीवीजी राम जी ग्रामीण के तहत सभी रोजगार सेवक को युक्तधार पोर्टल में आवश्यकता आधारित योजनाओं का चयन करने का निर्देश दिए गए। मौके पर प्रभारी पंचायत राज पदाधिकारी,मनरेगा बीपीओ समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.