दुमका, अगस्त 20 -- Dumka News: बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, मसलिया द्वारा प्रखंड सभागार में गुरुवार को सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के साथ बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। बैठक में नोटिस के वितरण एवं बीएलओ द्वारा नोटिस वितरण की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया एवं प्रदर्शित किया गया।साथ ही सभी बीएलओ को घर घर स्टीकर चिपकाने हेतु निर्देशित किया गया तथा आवश्यक पोस्टर उपलब्ध कराया गया। इसके अतिरिक्त प्रपत्र संख्या 6, 7 एवं 8 तथा घोषणा पत्र भी उपलब्ध कराया गया। सभी बीएलओ को बीएलओ रिपोर्ट भी प्रदान की गई। बैठक में सुमित्रा कुमारी सोरेन, प्रियंका यादव, मणिका मंडल, फूलिन सोरेन, सपना चार, नूरजहाँ, बीबी रजिया बेगम, फूल कुमारी सोरेन, सुलेना कुमारी, रुपाली चालक, खिरोमती बास्की, सुशांति हेमब्रम, मंजू टुडू, श्री प्रसाद भंडारी, परौमिला हाज्...