दुमका, अगस्त 13 -- Dumka News: रानेश्वर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने किया। इस दौरान वीबी जी राम जी योजना कार्य को लेकर समीक्षा की गई। बैठक में शामिल ग्राम रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिव निर्देश दिया गया कि इस योजना में प्राथमिकता के रूप में नो प्रकार के योजना लिया जाएगा। जिसमे आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मती,रखरखाव,सामुदायिक बर्मी कम्पोस्ट,सॉके पीट,बोल्डर चेक डैम,हाट भवन आदि योजना को लिया जाएगा। बीडीओ ने जानकारी दिया कि इस योजना के मजदूरी मद में प्रखंड को राशि प्राप्त हो चुकी है। और पंचायत वार राशि आवंटित कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Pakur News: वीबी-जी राम जी के क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित बैठक में यह भी जानकारी दी गई ...