Dumka News: बीडीओ ने एसआईआर कार्य का किया निरीक्षण
दुमका, जुलाई 16 -- Dumka News: मसलिया, प्रतिनिधि। बीडीओ अजफर हसनैन ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के बास्कीडीह पंचायत का दौरा कर कई मतदान केंद्र में पहुंचकर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया तथा विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य में प्रगति लाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जानकारी के अनुसार धीमी प्रगति वाले जिन मतदान केंद्रों पर गणना प्रपत्र का ऑनलाइन प्रतिशत कम पाया गया, उनमें पंचायत बास्कीडीह के मतदान केंद्र संख्या 239, 240, 241, 242, 255, 203 एवं 252 आदि का एईआरओ-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी मसलिया द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ एवं वॉलेंटियर को गणना प्रपत्र का शत-प्रतिशत एवं त्रुटिरहित संधारण सुनिश्चित करते हुए उसे यथाशीघ्र ऑनलाइन अपलोड करने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Chatra News: बीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.