दुमका, जुलाई 16 -- Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड की अमड़ापहाड़ी पंचायत अंतर्गत जियापानी गांव की बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) महादेवी का इलाज के दौरान निधन हो जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके असामयिक निधन से न केवल परिजन बल्कि प्रशासनिक महकमे, निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मियों एवं ग्रामीणों में भी गहरा दुख व्याप्त है। लोग उन्हें एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार कर्मी के रूप में याद कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार, महादेवी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...