Dumka News: बिराजपुर की महिलाओं ने सीखा हुनर: 30 महिलाओं को दिया गया हर्बल कैंडी निर्माण का प्रशिक्षण
दुमका, अक्टूबर 14 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड के लगला पंचायत के बिराजपुर गांव स्थित पुराने पंचायत भवन में नाबार्ड, क्षेत्रीय कार्यालय रांची के सहयोग से ग्राम नेहरू युवा ट्रस्ट के तत्वावधान में संचालित 15 दिवसीय हर्बल कैंडी निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया। सूक्ष्म उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण में आठ आजीविका सखी मंडलों की 30 महिलाओं को हर्बल कैंडी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में एलडीएम चंदन कुमार चौहान, नाबार्ड दुमका के जिला विकास प्रबंधक शुभेंदु बेहरा तथा एसबीआई बारापलासी के शाखा प्रबंधक निहित कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।ग्राम नेहरू युवा ट्रस्ट के सचिव सुनील कुमार मिश्रा ने अतिथियों को शॉल एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एलडीएम चंदन कुमार चौहान ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.