दुमका, जुलाई 8 -- Dumka News: जामा प्रतिनिधि। जामा प्रखंड क्षेत्र के आसनजोर पंचायत स्थित कुरमन गांव के होली पैथ आवासीय विद्यालय में कथित रूप से विषाक्त भोजन खाने से छात्र-छात्राओं के बीमार होने के मामले में शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। मामले में विद्यालय के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है। शिक्षा विभाग के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी बीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में संबंधित विद्यालय का यू-डायस कोड नहीं पाया गया है। यानी विद्यालय का विधिवत पंजीकरण नहीं है। यह भी पढ़ें- Palamu News: प्रशिक्षु आईएएस व डीइओ ने जिला स्कूल से संबंधित शिकायत की जांच कीतबीयत बिगड़ने का मामला उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है तथा नियमानुसार संबंधित विद्यालय के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले विद्यालय के द...