Dumka News: बिजली तार चोरी से हड़कंप, 15 दिन में 41 पोल तार गायब
दुमका, सितम्बर 2 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र में इन दिनों बिजली तार चोर गिरोह का आतंक चरम पर है। बीते 15 दिनों के अंदर अज्ञात चोरों ने तीन अलग-अलग जगहों से कुल 41 पोल बिजली तार की चोरी कर ली है। सोमवार देर रात थाना क्षेत्र के रानीघाघर शिव मंदिर से ओझाडीह स्थित ट्रांसफार्मर तक लगे 14 पोल एलटी तार को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। सुबह जब ग्रामीणों ने तार गायब देखा तो इसकी सूचना स्थानीय बिजली मिस्त्री को दिया। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी घटनास्थल पहुचकर जांच पड़ताल किया। एक सप्ताह पूर्व तुड़का गांव में 12 पोल एलटी तार की चोरी हुई थी। वहीं लगभग दो सप्ताह पूर्व लहजोरिया (नवासर) में 11 हजार वोल्ट प्रवाहित हाईटेंशन लाइन के 12 पोल तार चोरी हो गए थे। इस प्रकार 15 दिन के भीतर कुल 41 पोल तार चोरी हो चुके हैं। लाइनमै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.