Dumka News: बासुकीनाथ श्रावणी मेला क्षेत्र में एसडीपीओ ने रोड से अतिक्रमण हटाया
दुमका, जुलाई 30 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला बासुकीनाथ में कांवरियों के आवागमन की सुविधा के लिए रोड से अतिक्रमण हटाया गया। जरमुंडी एसडीपीओ नवल किशोर सिंह ने सड़क पर से दुकानदारों को हटाया। बता दें कि एसडीपीओ के नेतृत्व में क्यूआरटी टीम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। बीच रोड पर दुकानें लग जाने से मंदिर व मेला क्षेत्र में लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। एसडीपीओ ने सभी दुकानदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बार बार मना करने के बाद भी यदि दुकानें रोड पर लगाई गई तो संबंधित दुकानदार पर कानूनी कारवाई की जायेगी और दुकान के समान भी जब्त कर लिए जाएंगे। कहा मेला क्षेत्र में अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी नियमित रूप से अभियान जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.