दुमका, अगस्त 8 -- Dumka News: रामगढ़ , प्रतिनिधि।राजकीय बुनियादी उत्क्रमित उच्च विद्यालय कड़बिंधा में शुक्रवार को लोकतांत्रिक मूल्यों को व्यवहारिक रूप से आत्मसात कराने के उद्देश्य से बाल संसद सत्र 2026-27 का गठन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर में विभिन्न मंत्रालयों के लिए चुनाव एवं नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान कर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। चुनाव परिणाम में प्रीति लता हांसदा ने 94 मत प्राप्त कर प्रधानमंत्री पद पर विजय हासिल की। वहीं नीलम मरांडी स्वास्थ्य मंत्री (85 मत), अंजलि हसदा स्वच्छता मंत्री (101 मत), मरला टुडू सुरक्षा एवं न्याय मंत्री (74 मत), नंदनी कुमारी उपस्थिति मंत्री (110 मत), खुशबू कुमारी शिक्षा मंत्री (142 मत), मेरी मुर्म...