Dumka News: बाल संरक्षण व्यवस्था मजबूत करने पर जोर, पंचायत समितियों को दिया गया प्रशिक्षण
दुमका, अक्टूबर 13 -- Dumka News: काठीकुंड। काठीकुंड प्रखंड सभागार में मंगलवार को प्रखंड प्रशासन और स्वयंसेवी संस्था सीनी के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सह प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य प्रखंड और पंचायत स्तर पर बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों का क्षमता वर्धन कर बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना था। इस दौरान पंचायती राज संस्थाओं की भागीदारी और उनके दायित्वों पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार के संकल्प और मिशन वात्सल्य की मार्गदर्शिका के अनुरूप पंचायत स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की संरचना, कार्य और जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। सीनी के जिला समन्वयक चंदन झा ने पंचायत स्तर पर समितियों के गठन और प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.